Hemant Soren आज अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन से मुलाकात की
admin
Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) ने आज मोरहाबादी रांची स्थित आवास में अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्य सभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन से मुलाकात की।
Hemant Soren:1932 खतियान एवं अन्य बड़े निर्णयों के संबंध में अवगत कराया
मुख्यमंत्री ने उन्हें 14 सितंबर 2022 को संपन्न हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 1932 खतियान आधारित झारखंड का स्थानीय निवासी की परिभाषा एवं पहचान हेतु विधेयक, 2022 के गठन की स्वीकृति दिए जाने एवं अन्य बड़े निर्णयों के संबंध में अवगत कराया।
शिबू सोरेन ने Hemant Soren को हरेक राज्य वासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने का आशीर्वाद दिया
मुख्यमंत्री ने भेंट-वार्ता के क्रम में कहा कि हमारी सरकार आपके सपनों को पूरा कर रही है। आपके लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद जिस उद्देश्य से अलग झारखंड राज्य मिला है, अब उस राज्य को हमारी सरकार हर क्षेत्र में बेहतर दिशा देकर आगे बढ़ा रही है। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्य सभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को हरेक राज्य वासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने का आशीर्वाद दिया।