हजारीबाग की विश्व प्रसिद्ध रामनवमी जुलूस में शामिल हुईं Amba Prasad

शांतिपूर्ण रूप से श्री रामनवमी संपन्न कराने के लिए झारखंड सरकार, श्री रामनवमी समितियां, अखाड़े, जिला और पुलिस प्रशासन, हजारीबाग की सभी समुदायों को धन्यवाद- अंबा प्रसाद

हजारीबाग:- Amba Prasad: अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी के दौरान दिन शुक्रवार को दशमी के दिन देर रात्रि लगभग 100 से अधिक अखाड़ों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया एवं जुलूस निकाला गया।

Amba Prasad ने जुलूस में शामिल होकर यात्रियों के साथ कदम से कदम मिलाकर श्री राम का गुणगान किया

इस मौके पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी मौजूद रहीं। अंबा प्रसाद ने सभी अखाड़ा एवं झांकियों में शामिल श्रद्धालुओं से मुलाकात कर रामनवमी की शुभकामनाएं दी एवं करतब में हिस्सा भी लिया। श्री श्री चैत रामनवमी महावीर झंडा हजारीबाग, जिला प्रशासन के मुख्य मंच से भी अंबा प्रसाद ने भक्तों को श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही जुलूस में शामिल होकर यात्रियों के साथ कदम से कदम मिलाकर श्री राम का गुणगान किया।

प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्श सारी मानवता के लिए हैं: Amba Prasad

उन्होंने अखाड़े में उतरकर खुद करतब में भाग लिया और भक्तों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्श सारी मानवता के लिए हैं। हमारा देश ऐसा हो कि जिसमें सभी धर्म समुदाय के लोग मिलकर सभी त्यौहार एक दूसरे के साथ एक दूसरे के सहयोग से मनायें।

अंबा प्रसाद ने कहा कि इस बार झारखंड की महागठबंधन सरकार के द्वारा जिस प्रकार सभी समुदाय के लोगों सहयोग से श्री रामनवमी को संपन्न कराया गया वो सराहनीय है।

इसके लिए झारखंड सरकार, माननीय मुख्यमंत्री, गृह विभाग के सचिव, पुलिस महानिदेशक, राज्य स्तरीय पदाधिकारी गण, स्थानीय स्तर पर हजारीबाग प्रशासन से उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी तथा पुलिस प्रशासन से हजारीबाग के उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी एवं अन्य सभी सिविल और पुलिस के पदाधिकारियों, जवानों के साथ साथ रामनवमी समितियों और अखाड़ों के पदाधिकारियों, हजारीबाग के सभी समुदाय के लोगों और जन प्रतिनिधियों को कोटि कोटि धन्यवाद।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

 

 

Exit mobile version