विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन: श्री Badal

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प- श्री बादल

Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री Badal ने कहा कि आम लोग अपने दैनिक कार्यों में पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान अवश्य दें और लोगों को प्रेरित भी करें।

व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर हमें स्वस्थ पर्यावरण को बढ़ाना है: Badal

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर छोटे कदमों और उपायों को लागू कर, हमें स्वस्थ पर्यावरण को बढ़ाना है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है। श्री बादल आज वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद एवं सेन्टर फॉर एनर्जी एवं एनवायरोमेंटल डेवलपमेंट (SEED) के साथ संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

पर्यावरण संरक्षण करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगायें: Badal

उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता क्यों है, यह सर्वविदित है। परंतु इसे कैसे संरक्षित किया जाय, यह विचारणीय है। झारखंडवासी जीवन शैली में बदलाव लाकर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हुए ऊर्जा संरक्षण, जल एवं भू-संरक्षण, प्लास्टिक का बहिष्कार करते हुए पर्यावरण संरक्षण करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगायें।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख डॉ. संजय श्रीवास्तव ने झारखण्ड के द्वारा पिछले एक माह से अधिक समय से मिशन लाइफ के तहत् चल रहे कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मिशन लाइफ के कार्यक्रमों पर बनी शार्ट विडियो फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया: Badal

कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण में निःस्वार्थ भाव से अपना बहुमूल्य योगदान देने हेतु सत्य प्रकाश (हजारीबाग), मनोज कुमार (हजारीबाग), सुरेन्द्र प्रसाद सिंह (हजारीबाग),  जगदीश महतो (बोकारो) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  वहीं ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण एवं जीवन शैली में परिर्वतन लाते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने तथा मिशन लाइफ के कार्यक्रमों पर बनी शार्ट विडियो फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम में श्री शशिकर सामंत, भा॰व॰से॰, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: गठबंधन को मजबूत करने के लिए झारखंड सरकार की बोर्ड नियुक्ति

Exit mobile version