राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री Jagarnath Mahto जी आज पंचतत्व में विलीन हो गए

Ranchi: CM Hemant Soren: राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री Jagarnath Mahto जी आज पंचतत्व में विलीन हो गए। बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड के भण्डारीदह के समीप दामोदर नदी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

Jagarnath Mahto Demise: भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में जगह दे: CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत हजारों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो जी के अलारगो स्थित पैतृक आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले और उनका ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ खड़े हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में जगह दे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Exit mobile version