राज्यपाल C. P. Radhakrishnan ने विकास भारती बिशुनपुर संस्था की गतिविधियों को गहनता से देखकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की

Gumla: माननीय राज्यपाल श्री C. P. Radhakrishnan ने आज सड़क मार्ग से गुमला जिलान्तर्गत बिशुनपुर जाकर विकास भारती बिशुनपुर संस्था की गतिविधियों को गहनता से देखकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल महोदय ने वहाँ भ्रमण के क्रम में बलातु, गुमला में ‘सिनगी दई वन विज्ञान केन्द्र’ का शिलान्यास किया। उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

केन्द्र सरकार द्वारा श्री अशोक भगत जी को इस हेतु पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है: C. P. Radhakrishnan

उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि यहाँ आकर विकास भारती संस्था की गतिविधियों को देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। विकास भारती द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में समाजहित के लिए कार्य किया जाना सराहनीय है। केन्द्र सरकार द्वारा श्री अशोक भगत जी को इस हेतु पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है। इसके उपरांत राज्यपाल महोदय ने कृषि विज्ञान केन्द्र (प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र), सालम नवाटोली जाकर वहाँ की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

C. P. Radhakrishnan ने स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की

उन्हें वहाँ अपनाये जा रहे कृषि तकनीक एवं जल संचयन के संदर्भ में अवगत कराया गया। इसके बाद वे चिंगरी, गुमला स्थित जतरा टाना भगत स्मारक जाकर स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की। राज्यपाल महोदय भ्रमण के क्रम में जतरा टाना भगत विद्या मंदिर, बिशुनपुर गये एवं छोटे-छोटे बच्चों से उनके नाम, रुचि व लक्ष्य पूछकर बच्चों को प्रोत्साहित किया।

इसके उपरांत वे ज्ञान निकेतन विद्या मंदिर, बिशुनपुर गये तथा विद्यालय के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर में संचालित अन्य गतिविधियों को देखा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Exit mobile version