राजधानी में झारखंड के पुरोधा बिनोद बाबू की प्रतिमा स्थापित हो– Abua Adhikaar Manch

रांची। Abua Adhikaar Manch के प्रतिनिधिमंडल ने आज भारत सरकार के माननीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के लोकप्रिय सांसद श्री संजय सेठ जी से मुलाकात की।

इस दौरान मंच ने झारखंड की राजधानी रांची में किसी एक चौक (चौराहे) का नाम झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो जी के नाम पर रखने और उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने हेतु एक अनुरोध पत्र सौंपा।

अबुआ अधिकार मंच के गौतम सिंह ने कहा कि स्व. बिनोद बिहारी महतो झारखंडी अस्मिता और संघर्ष के प्रतीक थे। उनका जीवन समाज के प्रति समर्पण, बलिदान, और सामाजिक चेतना का उत्कृष्ट उदाहरण है। झारखंड राज्य के गठन में उनकी भूमिका और समाज को नई दिशा देने में उनका योगदान अमूल्य है। उनका नाम झारखंड के गौरवशाली इतिहास का एक अहम हिस्सा है।

प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि रांची के किसी प्रमुख चौक (चौराहे) का नाम बिनोद बाबू के नाम पर रखा जाए और वहां उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए। यह कदम नई पीढ़ी को प्रेरित करने के साथ-साथ झारखंड की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित और उजागर करेगा।

इस पर माननीय मंत्री श्री संजय सेठ जी ने विषय को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

अबुआ अधिकार मंच की यह पहल झारखंड के महान नायकों के सम्मान और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है।

प्रतिनिधिमंडल में गौतम सिंह, सौरभ कुमार (सोनू), नीरज वर्मा, अंशुतोष कुमार, और नीतीश सिंह आदि शामिल रहे।

 

 

 

यह भी पढ़े: Mahakumbh में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दर्जनों कॉटेज जलकर राख

 

Exit mobile version