नया भारत बनाने केलिए तीसरी बार मोदी सरकार: Deepak Prakash

मोदी सरकार के 9साल सर्व स्पर्शी विकास को समर्पित

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash ने आज मांडर में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो,प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ,प्रदेश माहिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ,सहित बड़ी संख्या में पार्टी के सभी सात मोर्चों के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता शामिल थे।

मोदी सरकार ने सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी विकास को तेजी से धरातल पर उतारा है: Deepak Prakash

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9साल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। मोदी सरकार ने सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी विकास को तेजी से धरातल पर उतारा है। गांव , गरीब, किसान,दलित ,वंचित शोषित वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है।

सभी योजनाओं में विभिन्न मोर्चों से जुड़े क्षेत्र के लोग करोड़ों की संख्या में लाभान्वित हुए हैं: Deepak Prakash

श्री प्रकाश ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति,किसान,युवा,महिला, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग मोर्चा सभी केलिए उपलब्धियों का अंबार है।हम घर घर हर दरवाजे तक उसे लेकर जाएं। जनधन योजना हो,प्रधानमंत्री आवास हो,आयुष्मान योजना हो,मुफ्त अनाज वितरण योजना ही,उज्जवला योजना हो,किसान सम्मान निधि हो,पेंशन योजना हो सभी योजनाओं में विभिन्न मोर्चों से जुड़े क्षेत्र के लोग करोड़ों की संख्या में लाभान्वित हुए हैं।

देश का सांस्कृतिक गौरव महिमा मंडित हुआ है: Deepak Prakash

Deepak Prakash ने कहा कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी जरूरतमंदों तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश केंद्र सरकार ने की है। एक तरफ देश में विकास की गति तेज हुई है साथ ही पूरे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश का सांस्कृतिक गौरव महिमा मंडित हुआ है।

उन्होंने एक भारत ,श्रेष्ठ भारत ,स्वावलंबी भारत,विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने केलिए2024में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। झारखंड की जनता झारखंड से 14 लोकसभा में भाजपा को जीत दिलाने केलिए संकल्पित है। श्री प्रकाश ने राज्य से भ्रष्ट,निकम्मी, आदिवासी, दलित महिला,पिछड़ा,युवा विरोधी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BJP ने पूरे बिहार में व्यापक पहुंच बनाने की योजना बनाई

Exit mobile version