एक भारत , श्रेष्ठ भारत का दर्शन है प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम: Deepak Prakash

प्रदेश भाजपा के हजारों कार्यकर्ता एवम राज्य की जनता ने आज प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम 99वें संस्करण को सुना।

Ranchi: Deepak Prakash: रांची महानगर जिलांतर्गत रांची विधानसभा क्षेत्र सुखदेवनगर मंडल स्थित बूथ संख्या 121 पर भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह मन की बात कार्यक्रम में पूरा भारत समाया हुआ रहता है। यह कार्यक्रम एक भारत ,श्रेष्ठ भारत का दर्शन कराता है।

अंगदान की चर्चा में झारखंड की सराहना की जो राज्य केलिए गौरव का क्षण है: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि मन की बात में भारत की सांस्कृतिक विरासत के साथ बढ़ते भारत और बदलते भारत की स्पष्ट छवि दिखाई पड़ती है। यह भारत के आम जन को देश की मिट्टी से जोड़ने वाला कार्यक्रम है। श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड प्रधानमंत्री जी के दिल में बसता है। उन्होंने अंगदान की चर्चा में झारखंड की सराहना की जो राज्य केलिए गौरव का क्षण है।

कांके विधानसभा क्षेत्र के गोंदा मंडल स्थित बूथ संख्या 349पर मन की बात कार्यक्रम में शामिल होते हुए नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के जन मन को आत्म गौरव और स्वाभिमान से भर देता है। श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री के एक एक शब्द माला में मोतियों की तरह पिरोने जैसा है। आधे घण्टे के कार्यक्रम में श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाता है।

100वें संस्करण के कार्यक्रम को भाजपा के कार्यकर्ता ऐतिहासिक बनाएंगे: Deepak Prakash

चुटिया मंडल के बूथ संख्या 370पर मन की बात सुनते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम केवल सुनने की बात नहीं बल्कि गौरव शाली भारत का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे भारत के लोगों की गौरव गाथाएं समाहित है। यह कार्यक्रम सभी पीढ़ियों को देश की मिट्टी से जोड़ता है।

धुर्वा मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 373पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम के 99वें संस्करण को सुनते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ऐसा लगता जैसे मां भारती की वंदना हो रही हो।

आधे घण्टे के कार्यक्रम से असीम ऊर्जा का संचार होता है: Deepak Prakash

Deepak Prakash ने कहा कि यह संबोधन भाजपा कार्यकर्ताओं एवम आम जनता को अंधकार से प्रकाश की ओर ,बुराई से अच्छाई की ओर ,असत्य से सत्य की ओर जाने को प्रेरित करता है। कहा कि आधे घण्टे के कार्यक्रम से असीम ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू डॉप्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय, सहित प्रदेश के पदाधिकारीगण,जिलाध्यक्ष गण,मंडल अध्यक्षगण,सांसद,विधायकगण भी अपने अपने बूथों पर कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Exit mobile version