
Ranchi: Office of CM Hemant Soren: 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि का विधेयक झारखंड विधान सभा से पारित होने पर झारखंड वासियों में इतना उत्साह उमंग उल्लास और खुशी है, इसकी बानगी मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर में भी देखने को मिली।
आज का दिन ऐतिहासिक है और यह सदन उसका गवाह बना। 1932 को लेकर कितने लोग शहीद हो गए, इतनी लंबी लड़ाई चली उसको इस राज्य के लोगों ने देखा है। आज 1932 का खतियान इस राज्य को दिया जा रहा है:- श्री @HemantSorenJMM pic.twitter.com/V0IV6xo9cs
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) November 11, 2022
झारखंड और झारखंड वासियों के मान -सम्मान और अस्मिता के लिए सरकार प्रतिबद्ध है: CM Hemant Soren
इस ऐतिहासिक पहल के लिए केंद्रीय सरना समिति और सरना प्रार्थना सभा ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर उन्होंने खूब जयकारे लगाए । एक -दूसरे को अबीर -गुलाल लगाकर खुशियों को इजहार किया। वहीं, आतिशबाजी कर जश्न मनाया। मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड और झारखंड वासियों के मान -सम्मान और अस्मिता के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
इन दोनो विधेयकों को पारित कर हमारी सरकार आदिवासियों- मूलवासियों को उनका हक और अधिकार देने का कार्य किया है। झारखंड विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है और यह सिलसिला नही थमेगा।
यह भी पढ़े: Twitter ने भारत में 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को निकाला, पूरी मार्केटिंग टीम बर्खास्त