Jamtara: जामताड़ा विधायक डॉक्टर Irfan Ansari ने आज मिहिजाम के कई वार्ड पहुंचकर माहे रमजान के शुभ अवसर पर हजारों लोगों के बीच साड़ी धोती लूंगी एवं सहायता राशि भी प्रदान किया।
नगर अध्यक्ष सुबोध ओझा एवं कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता सिद्धू जी एवं वर्षा के विशेष आग्रह पर गरीब जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।
Dr. Irfan Ansari हर पर्व और त्योहार का सम्मान करते हैं
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा कि हमारे लोकप्रिय विधायक डॉ इरफान अंसारी हर पर्व और त्योहार का सम्मान करते हैं। दुर्गा पूजा बंदना सोहराय ईद की मौके पर हर वर्ष विधायक जी द्वारा वस्त्र वितरण किया जाता है और आज इसी कड़ी में हमारे विधायक जी मिहिजाम पहुंचे हैं। इस नेक कार्य के लिए विधायक जी बधाई के पात्र हैं।विधायक जी हमेशा से ऐसे नेक काम करते रहते हैं और लोगों की दुआ लेते है।
यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे