HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

भारत की प्राचीन विरासत एवम आधुनिक तकनीक के समन्वय से उभर रहा नया भारत: BJP

भाजपा के हजारों कार्यकर्ता बूथों पर सुने आज मन की बात

Ranchi: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने रांची महानगर जिलांतर्गत हरमू मंडल के बूथ संख्या 192 पर ,नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिलांतर्गत कोदाई बांक गांव के बूथ पर,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची ग्रामीण जिला अंतर्गत खिजरी विधान सभा क्षेत्र के 192नंबर बूथ पर कार्यक्रम को सुना।

जहां प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा भी उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने ओरमांझी मंडल के कुचु बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया।

BJP News: प्रधानमंत्री जी के संबोधन में पूरा भारत एक माला की तरह पिरोया रहता है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम अब जन की बात कार्यक्रम बन चुका है। प्रधानमंत्री जी के संबोधन में पूरा भारत एक माला की तरह पिरोया रहता है। आज देश की जनता और भाजपा के कार्यकर्ता हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले कार्यक्रम मन की बात का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम आम आदमी के दिलों को छूता है। प्रधानमंत्री जी के संबोधन में भारत की सांस्कृतिक विरासत,सामाजिक सरोकारों और सांस्कृतिक पहचान की झलक दिखाई पड़ती है।

BJP News: प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अब ई संजीवनी एप चिकित्सा जगत में नई क्रांति लेकर आया है

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि नए भारत की पहचान भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा से तो है ही परंतु अब प्रधान मंत्री जी के नेतृत्व में नया भारत डिजिटल भारत के रूप में तेजी से उभर रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अब ई संजीवनी एप चिकित्सा जगत में नई क्रांति लेकर आया है।

पार्टी के सभी जिला एवम मंडलों में अपने अपने बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि गण ने कार्यकर्ता के साथ मन की बात सुनी।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: क्या है Jharkhand सरकार का स्थानीय निति को लेकर प्लान?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button