परिवारवादी पार्टियों को लोकतंत्र पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: Deepak Prakash

भारत के डी एन ए में लोकतंत्र समाया है

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमे उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को समाप्त करने का आरोप लगाया है।

झामुमो जैसी परिवारवादी पार्टी राजतंत्र की मानसिकता से ग्रसित हैं: Deepak Prakash

श्री प्रकाश ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों को लोकतंत्र पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। झामुमो जैसी परिवारवादी पार्टी राजतंत्र की मानसिकता से ग्रसित हैं। झामुमो बताए जिस पार्टी में पिता अध्यक्ष,पुत्र कार्यकारी अध्यक्ष, मां उपाध्यक्ष और भाभी एवम भाई सभी केंद्रीय पदाधिकारी हों उसमे कौन सी लोकतांत्रिक व्यवस्था चल रही है।

हेमंत जी बताएं आपातकाल लगाकर देश में लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश करने वाली कांग्रेस से लोकतंत्र का कैसे भला होगा: Deepak Prakash

उन्होंने कहा हेमंत जी बताएं आपातकाल लगाकर देश में लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश करने वाली कांग्रेस से लोकतंत्र का कैसे भला होगा। कांग्रेस और उसकी परिक्रमा करने वाली झामुमो,राजद,समाजवादी पार्टी,तृणमूल आदि सभी क्षेत्रीय पार्टियां मिलकर देश में परिवार तंत्र लाना चाहते हैं। अपने अपने क्षेत्रों का क्षत्रप बनकर जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी तिजोरी भरना चाहते हैं।

ऐसी पार्टियों की वास्तविकता उजागर हो चुकी है: Deepak Prakash

देश की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। भारत की आत्मा लोकतंत्र है। यहां के डी एन ए में लोकतंत्र है। देश की जनता ने अब ऐसी पार्टियों के मंसूबों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। ऐसी पार्टियों की वास्तविकता उजागर हो चुकी है।

उन्होंने कहा तुष्टिकरण और परिवार कल्याण में जी जान से जुटे मुख्यमंत्री ने तीन वर्षों में राज्य को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Exit mobile version