
रांची। डायन कुप्रथा के खिलाफ अभियान चला रहीं सरायकेला-खरसावां की सुप्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री Chutni Mahto को पैरालिसिस पीड़ित होने पर जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पद्मश्री छुटनी महतो जी बीमार हैं, यथाशीघ्र उनसे मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल जानिए तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, यह सुनिश्चित करें। अभी-अभी केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो जी के साथ टाटा मेन हॉस्पिटल जाकर आदरणीया छुटनी महतो जी से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।(2/3) pic.twitter.com/WUwrkaZ7Fa
— Ram Chandra Sahis (@RCSahis) April 19, 2023
आजसू नेताओं से Chutni Mahto के स्वास्थ्य जानकारी ली
मामले की सूचना मिलने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सरायकेला-खरसावां जिले के आजसू नेताओं से छूटनी महतो के स्वास्थ्य जानकारी ली।
Chutni Mahto के बेहतर इलाज में जो भी सहयोग की जरूरत होगी, वह सुनिश्चित किया जाएगा
आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर रामचंद्र सहिस तथा हरेलाल महतो जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल पहुंचकर इलाजरत पद्मश्री छूटनी महतो से मुलाकात की। इस दौरान छुटनी महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों ही नेता ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से बात की तथा पद्मश्री छूटनी महतो के इलाज व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छूटनी महतो के बेहतर इलाज में जो भी सहयोग की जरूरत होगी, वह सुनिश्चित किया जाएगा।
यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे