HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

अमर शहीद पाण्डेय गणपत राय की जयन्ती प्रदेश Congress मुख्यालय में मनाई गयी

Ranchi: झारखड प्रदेश Congress कमिटी के तत्वावधान में अमर शहीद पाण्डेय गणपत राय की जयन्ती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, में मनाई गयी।

Congress News: अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित किया

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित किया।
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पाण्डेय गणपत राय को झारखंड का गौरव बताया। देश को आजाद कराने में इनकी भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वे बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे तथा देश के प्रति उनके अंदर भक्ति का अंकुर बाल्यावस्था में ही फूट चुका था।

प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि अमर शहीद पाण्डेंय गणपत राय कुशल रणनीतिकार थे। उनकी कुशाग्र बुद्धि ने 1857 की राज्य क्रांति को छोटानागपुर पठार में एक उंॅचाई प्रदान की। गणपत राय को 21 अप्रैल 1858 को फांसी दी गयी। अंग्रेजों ने जब छल-बल से छोटानागपुर पर कब्जा करने की कोशिश की तो गणपत राय ने विरोध की पृष्ठभूमि तैयार की।

Congress News: बाल्यावस्था से हीं तलवार चलाना, शिकार खेलना इनका प्रिय शौक था

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बाल्यावस्था से हीं तलवार चलाना, शिकार खेलना इनका प्रिय शौक था। अग्रेंजों से देश को आजाद कराने में फिरंगियों से इन्होंनें जमकर लोहा लिया, इनके कार्यो से हर युवा को प्रेरणा लेनी चाहिए। एक साजिश के तहत फिरंगियों ने इन्हें गिरफ्तार करवाया था।

इस अवसर पर मुख्य रूप से केशव महतो कमलेश, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, सतीश पाॅल मुंजनी, सुनील सिंह, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, नेली नाथन, सलीम खान, प्रभात कुमार, वैभव सिन्हा, केदार पासवान, विनंजय भारती बल्कू, संजय कुमार, जितेन्द्र त्रिवेदी, डॉ राजीव नारायण प्रसाद, उमेश उरांव, सेमियर खेस्स, कृष्ण कुमार, दामोदर प्रसाद, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BJYM के द्वारा अटल डिबेट क्लब प्रतियोगिता सम्पन्न

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button